BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 10:55 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, दूसरे दिन की गणना में प्राप्त हुई इतनी राशि, इस बार भी भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ाया दान, आज पूरा होगा तीसरा राउंड, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ के दरबार में सोमवार को दूसरे राउंड की गिनती की गई। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कुल 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपए प्राप्त हुए। 29 दिसंबर को दानपात्र खोला गया था। उस दिन 3 करोड़ रुपयों की गिनती भी हुई थी, लेकिन अचानक भीड़ बढ़ने के कारण काउंटिंग को रोक दिया गया था। ईयर एंड और न्यू ईयर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए काउंटिंग दोबारा सोमवार से शुरू हुई है। अगली काउंटिंग आज यानी मंगलवार को की जाएगी।

आज भी होगी शेष राशि की गणना-
मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया जी मंदिर में सोमवार सुबह 11 बजे राजभोग आरती के बाद दानपात्र से निकली राशि की गिनती शुरू की गई। शाम तक लगभग 4 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपयों की काउंटिंग हुई। पहले राउंड में लगभग 3 करोड़ रुपए की काउंटिंग हुई थी। अब तक कुल 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। अभी अगली काउंटिंग आज मंगलवार को की जाएगी। दानपात्र के अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन जमा राशि का भी हिसाब होगा। इसके अलावा सोने चांदी का भी तौल किया जाएगा।

29 दिसंबर को खुला था भंडार-
29 दिसंबर को भंडार खोलने के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई थी। 2 बजे के अंदर ही काउंटिंग बंद कर रुपयों को बोरों में भरकर सुरक्षित रख दिया गया था। इतने दिनों तक साल के अंत में और साल के पहले हफ्ता होने के कारण भक्तों की भीड़ भी काफी रही। इसी कारण से गिनती को टाला गया। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारिक, संस्थापन अधिकारी लेहरी लाल धनगर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भैरू गिरी गोस्वामी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE