BREAKING NEWS
खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 1:34 pm
KHABAR : समीपस्थ बरकटी गांव में स्थित चमत्कारी शिव मंदिर एवं बजरंग मंदिर की पावन धरा पर  होगा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन, कथा श्रवण करने के लिए उमड़ेगी भक्तों की भीड़, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ बरकटी गांव में स्थित चमत्कारी शिव मंदिर एवं बजरंग मंदिर की पावन धरा पर  कल दिवस 8 जनवरी बुधवार से 14 जनवरी मंगलवार 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन का आयोजन परम् पूज्य गुरुदेव श्री दस महाविद्या साधक पंडित हरिशव्यास जी के कृपा पात्र  सनातन धर्म प्रचारक के प्रतिक कथा मर्मज्ञ पंडित दीपक शास्त्री महाराज इंदौर वाले के मुखारविंद से प्रवाहित किये जाएंगे।

उपरोक्त जानकारी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले  श्रीमद् भागवत कथा समिति  बरकटी के वरिष्ठ देवीलाल रावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि कल दिवस 8 जनवरी बुधवार को प्रातः 9 बजे से बजरंग एवं शिव मंदिर से श्रीमद् भागवत पोथी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो गांव के विभिन्न मार्गों  से परिभ्रमण करती हुई पुनः शिव एवं बजरंग मंदिर परिसर में आयोजित कथा पंडाल में पहुंचेगी। रावत ने बताया कि यह कथा भारतीय संस्कृति के पावन उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मानवता का संदेश एवं सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य को लेकर होने जा रही है। मानवीय गुणों का प्रत्येक व्यक्ति में बीजारोपण करता है राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म की भक्ति का धुम्रपान एवं नशीली वस्तुओं के नशे जैसी प्रवृतियों से मुक्त करना एवं धर्म के प्रति कट्टरता रखना भी इस कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कथा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां  लगभग पूरी कर ली गई है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म ज्ञान गंगा में स्नान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE