नीमच। कहते हैं कि जब आस्था और विश्वास अटूट हो तो मुश्किल कार्य भी आसान हो जाते हैं ऐसे ही एक उदाहरण के रूप में नाहरगढ़ एवं उसके आसपास से शुरू हुई 25 वर्ष पूर्व एक यात्रा के बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा की यह यात्रा लगातार 25 वर्षों तक सांवलिया जी के दरबार में जाकर हर वर्ष माथा टेक क्षेत्र मे शांति , खुशहाली के लिए चार दिवस तक कठिन यात्रा को निर्विघ्न संपन्न करेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा को जब 25 वर्ष पूर्ण हुए तो इस उत्सव को एक बार फिर ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया एवं नाहरगढ़ से मंडफिया धाम तक तीन बसों में लगभग 200 यात्री मंडफिया धाम पहुंचे। सर्वप्रथम मंडपिया धाम पहुंचने के बाद सांवलिया सेठ जी का पूजन अर्चन करने के पश्चात 25 वर्षों तक इस यात्रा में निस्वार्थ भाव से अलग-अलग जगह पर तन मन और धन से सहयोग करने वाले अशोक भटनागर, रमेश भारनी( 25 वर्षों से लगातार पुरी यात्रा में सेवा में तत्पर,) शिवनारायण धनोतिया बूढ़ा, वॉइस आफ एमपी के विज्ञापन प्रबंधक मोहन नागदा, कमला शंकर नागदा, राहुल नागदा रेवली देवली, महेश नागदा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, दिलीप शर्मा,मनीष चौधरी ,आकाश नीमच, मनीष चौधरी, प्रकाश भंडारी, पारस जैन निंबाहेड़ा, पुष्कर धनोतिया, मुकेश लक्ष्य कार,अरुण शर्मा, किशोर लालवानी तथा इस यात्रा के प्रमुख स्तंभकार एवं यात्रा के सूत्रधार मनोहर डबकरा, सभी का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में आशीर्वचन देने के लिए मुरलीधर शास्त्री धारियांखेड़ी के रूप में पहुंच कर सभी को अपनी वाणी से मंत्र मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के इस युग में शास्त्र एवं शास्त्र दोनों ही आवश्यक है। श्री शास्त्री जी के आशीर्वचन के बाद सांवलिया सेठ के प्रसिद्ध भजन गायक दिलीप शर्मा और कमल बैरागी ने अपने मधुर एवं सुरीले भजनों से ऐसा समा बाधा की हर कोई नाचने को मजबूर हो गया। शानदार आयोजन को देखते हुए बाहर से आए हुए अन्य दर्शनार्थी भी दिन में अधिकतर महिलाएं थी अपने आप को सांवलिया सेठ के दरबार में नाचने से नहीं रोक पाई और मधुर मधुर भजनों पर सभी जमकर थी रकते दिखे। पूरे आयोजन का सफल संचालन ओमप्रकाश राठौर ने किया। कार्यक्रम के दौरान यू एस नरवरिया, छोटू सेठिया, पदम सिंह चौहान, रजनीश जैन श्याम धनोतिया, संजय सुराणा प्रदीप गुप्ता रामेश्वर राठौर,अरुण भटनागर ,हिम्मत जैन नरेंद्र शर्मा, ओम द्विवेदी , प्रकाश, शेखर गुप्ता, राजेश मंडलोई, लालचंद राठौर विकास शर्मा, महेंद्र सिंह ,महेश राठौर, संजय सुराणा सत्यनारायण मादलिया, राधेश्याम पाटीदार ,राम सिंह जाट, रामकृष्ण मंडलोई, राम सिंह जाट, लालचंद राठौर, लाल सिंह ,जगदीश मंडलोई उज्जैन, सचिन राठौर नवीन सहित कई भक्तों ने सांवलिया सेठ को मुरली भेंट कर तथा झूमते नाचते गाते हुए सांवलिया सेठ के दीदार की है तथा अंत में अरुण भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।