नीमच। बड़े दुख का विषय है कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश शर्मा एवं चौथमल शर्मा के छोटे भाई एवं मनोज, धर्मेंद्र ,योगेश के पिताश्री, पीयूष के दादाजी बाबू के चाचाजी निरंजन शर्मा (बिल्लू भाई) का आकस्मिक निधन 6 जनवरी 2025 सोमवार को हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार नीमच सिटी रोड मुक्तिधाम पर विधि विधान से किया गया। समाज के कई महानुभावों ने उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनका उठावना कल भागेश्वर मंदिर धर्मशाला हाल में दोपहर 3.00 बजे रखा गया है। बिल्लू भाई विगत कुछ दिनों से अहमदाबाद हॉस्पिटल में उपचाररत थे। बिल्लू भाई मृदुभाषी मिलनसार समाज के सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी के सुख-दुख में हमेशा आगे रहने वाले नेक इंसान थे। उनके निधन से परिवार को ही नहीं वरन समाज को भी एक अपूर्णिय क्षति हुई है।
