चित्तौड़गढ़। भजनों की गंगा ग्रुप की बैठक खरडेशवर महादेव मंदिर में आयोजित की गई । बैठक की जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्य सुमित हेड़ा ने बताया कि गत वर्ष अयोध्या में श्री राम लला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी थी और वह तिथि इस वर्ष 11 जनवरी को है। इसी उपलक्ष्य में ग्रुप द्वारा खरडेशवर महादेव मंदिर प्रांगण में 11 जनवरी शनिवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा पाठ के बाद भव्य आरती होगी। रविवार को समस्त सदस्यों द्वारा भगवान को ढोकले का भोग लगाया जाएगा जिसमे ग्रुप के सदस्य भाग लेंगे । बैठक में अशोक जोशी, अजय सिंह,अभिषेक मूंदड़ा, अभिनन्दन काबरा बाल मुकुंद वैष्णव , राजेंद्र भण्डारी, कविता भट्ट, यमुना जोशी, कंचन वैष्णव आदि उपस्थित थे।