BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 5:23 pm
KHABAR : ओझरा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की तैयारियां जोरों पर, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। कसरावद क्षेत्र के देव ग्राम ओझरां में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति से 17 जनवरी तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार महोत्सव एवं प्रज्ञा पुराण कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विद्वान मनीषियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गायत्री प्रज्ञा पीठ ओझरां के गायत्री परिजन एवं ग्रामवासियों द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 


गायत्री प्रज्ञा पीठ ओझरां के व्यवस्थापक हरिराम पटेल ने बताया कि इस तहसील स्तरीय आयोजन के लिए गांव-गांव बैठकें लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन भव्य कलश एवं सद्ग्रंथ शोभायात्रा के माध्यम से आयोजन का शुभारंभ होगा।  कलश यात्रा के लिए पूरे क्षेत्र में निमंत्रण दिया जा रहा है। अहिल्यापुरा के सक्रिय कार्यकर्ता बलीराम पटेल ने बताया कि 24 कुण्डीय  यज्ञशाला के निमार्ण का कार्य इन दिनों द्रुतगति से चल रहा है। इसके लिए रंजना पटेल, प्रमीला पटेल, जयमाला पटेल, ऋतु पटेल, मिश्रीलाल यादव, दुलीचंद यादव, गोपीचंद पटेल, अशोक यादव आदि कार्यकर्ता भाई- बहनों की टोली कार्यक्रम स्थल पर नियमित श्रमदान में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE