चीताखेड़ा। मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति जिला नीमच की कार्यकारिणी बैठक जमुनिया बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुई है। जिसमें पत्रकार मुकेश शर्मा को समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुकेश शर्मा समिति के मीडिया संबंधी कार्य को देखेंगे। शर्मा विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए है एवं वर्तमान में सांध्य दैनिक मालवा आज तक पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इसी के साथ नीमच जिला प्रेस क्लब में सह सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं। मुकेश शर्मा की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों समाजजनों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष संजय शर्मा सहित कार्यकारिणी का आभार माना।