नीमच। जिले की जावद तहसील के निवासी रघुवीर सिंह ने अपने पुत्र दिलीप सिंह के लापता होने की शिकायत आज कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में की है। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को उनका पुत्र खेत पर जाने के लिए निकला। लेकिन बाद में वह गायब हो गया।
प्रार्थी ने बताया कि गणपत कछावा नामक व्यक्ति ने दिलीप को 1500 रुपए के लेनदेन को लेकर धमकाया गया, मोबाइल ले लिया गया और बाद में उसे निम्बाहेड़ा की बस में बैठा दिया। रघुवीर सिंह ने बताया कि नयागांव पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में देरी की। पुलिस द्वारा टीम गठित कर कारवाई का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रघुवीर सिंह ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनके पुत्र को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।