BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 6:43 pm
NEWS : भागवत कथाएं हमें मानव कल्याण के साथ साथ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बंबोरी में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर लिया धर्म लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छोटी सादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंबोरी रघुनाथपुरा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में सम्मिलित होकर लिया धर्म लाभ।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने ग्राम पंचायत बंबोरी रघुनाथपुरा में यहां स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को दोपहर में कथा के सातवें दिन हुए व्याख्यान में दत्तात्रेय कथा सुदामा चरित्र व पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कथा स्थल कर यहां व्यास पीठ पर विराजित कथा वाचक मेवाड़ पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य जी से आशीर्वाद लिया और कथा में उपस्थित कथा सुनने आए श्रद्धालुगण एवं भक्तों को संबोधित करते हुए आंजना ने कहा कि भागवत कथाएं हमें मानव कल्याण के साथ साथ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं,और इसके माध्यम से भगवान के प्रति हमारी भक्ति व आस्था बढ़ती है।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कथा स्थल पहुंचने पर कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों पूर्व सरपंच भेरूलाल मीणा,क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष श्याम सुन्दर धाकड़,भेरूलाल पटेल,नंद किशोर डामोर,गणपत चौहान,गोपाल बोहरा, परसराम कांकर,भरत पटेल,कैलाश परमार, शंभुलाल धाकड़,पुष्प कांत आमेटा, पृथ्वीराज जनवा, किशन पटेल, बग़दीराम चौहान, ईश्वर लाल जनवा एवं घनश्याम आमेटा इत्यादि ने पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना का माल्यार्पण कर ऊपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, कथा सुनने आए श्रद्धालुगण एवं भक्तजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE