नीमच। समाज नीमच के समाज बंधुओं द्वारा प्रतिमाह मातेश्वरी चौनामाता कुशलामाता रुपजी महाराज की सामुहिक आरती पुजा अर्चना लखेरा मंदिर नीमच पर की जाती है सोमवार दिनांक 6 जनवरी 2024 पोष सुदी सप्तमी पर महा आरती पुजा अर्चना के पश्चात रात्रि 8 बजे लखेरा समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी भामाशाह समाज सेवी अशोक बागड़ी ने मंदिर परिसर में लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट एवं शिव लखेरा समाज नीमच के समाज बंधुओं की एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित कर एक ही शहर में समाज के दो सामाजिक संस्थाओं को एक करने हेतु दोनों धड़ों के पदाधिकारियों को सामाजिक एकजुटता के साथ एक जाजम पर ला कर एकीकरण की पहल की गई, जिसका दोनों संस्था के अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्ष के साथ ही उपस्थिति समाज बंधुओं ने बड़े ही हर्षवर्धन के साथ समर्थन करते हुए विलय की घोषणा की गई,शिव लखेरा समाज एवं लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट विगत 25 वर्षों से अधिक समय से अलग थे जिन्हें अशोक बागड़ी की ऐतिहासिक पहल पर एक माला में पिरोकर देश भर के लखेरा लक्षकार समाज को एकजुटता का संदेश दिया है, दोनों सामाजिक संस्थाओं के एकीकरण में नीमच सिटी के स्व श्री बाबरूजी बागड़ी परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ही समाज के वरिष्ठ समाज सेवी लालचंद बागड़ी, गोपाल भाटी, लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लखेरा, शिव लखेरा समाज के अध्यक्ष अमृतलाल बागड़ी, महिला मंडल कि अध्यक्ष श्रीमति सीमा नैनवाया, गोपाल भाटी,रामनिवास केतुनिया, समाज के पुर्व अध्यक्ष किशोर चौहान, ओमप्रकाश परिहार के साथ ही मध्य प्रदेश लखेरा महासभा के संगठन मंत्री किशोर बागड़ी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,, दोनों सामाजिक संस्थाओं के विलय होने पर अशोक बागड़ी ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द, के साथ हम सभी को भारतीय संस्कृति के तहत सनातन धर्म का पालन करने की आवश्यकता है, समाज की एकजुटता ही हमें विकास एवं समृद्धि की ओर ले जा सकती है, इस अवसर पर श्री अशोक बागड़ी ने स्कीम नं 10 स्थित मातेश्वरी चौनामाता कुशलामाता मंदिर परिसर मैं मंदिर विकास में सहयोग करने की घोषणा की गई जिसका सभी समाज बंधुओं ने स्वागत किया, दोनों सामाजिक संस्थाओं के विलय होने पर समाज बंधुओं ने अशोक बागड़ी के साफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया ,उपस्थित समाज बंधुओ एवं महिलाओं ने आपस में सम्मान एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिला कर बधाई दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में लालचंद बागड़ी,गोपाल भाटी, रतन लखेरा, किशोर बागड़ी,ओमप्रकाश परिहार, शम्भूलाल चौहान, किशोर चौहान, रामनिवास केतुनिया, सुरेश बागड़ी,एडवोकेट कृष्णकांत बागड़ी,रमेश चंद्र चौहान , विनोद सोलंकी,मनोहर लाल बागड़ी, मनोज परिहार, रामपुरा सकल पंच समिति अध्यक्ष महेश चौहान, दिनेश केतुनिया, युवा संगठन के शिवम् बागड़ी, मनीष बागड़ी महिला मंडल कि अध्यक्ष सीमा नैनवाया, ज्योति हाटडिया,ललीता नैनवाया, लता चौहान,आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही एवं सभी ने समाज एकता के इस कार्यक्रम की सराहना की उक्त जानकारी लखेरा समाज मंदिर ट्रस्ट नीमच के अध्यक्ष रतन लखेरा ने दी है,