चित्तौड़गढ़। सुभाष कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर बालाजी का पाटोत्सव सोमवार को मनाया गया।
बजरंग बली के पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः हवन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का वाचन किया गया। सांय भक्तगणों की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन व प्रसाद वितरण किया गया। शिवजी को मनीष जी लोहार के द्वारा बालाजी का स्वरूप श्रृंगारित कर धारण करवाया गया। पाटोत्सव में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे उपस्थित रहे।