नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी के यादव मंडी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच सिटी के यादव मंडी निवासी हर्ष पिता प्रेमचंद यादव उम्र 22 वर्ष को शाम 7.20 बजे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। उसने फांसी लगा ली थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
