BREAKING NEWS
KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 11:34 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम धनेरियाकलां और भरी दोपहरी का समय, जब पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मंगल ने उठाया ये खौफनाक कदम तो गांव में फैली सनसनी, घटना की भनक लगते ही दौड़े परिजन, अब खाकी जुटी जांच में, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के धनेरिया कलां गांव में एक सनसनीखेज मामला 07-01-2025 को सामने आया है। जहां पर मंगल मारू पिता स्वर्गीय कालूराम मारू ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मुकेश व अन्य परिजनों के अनुसार वह काफी समय से पत्नी की प्रताड़ना से परेशान चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी। वहां से उसको आए दिन परेशान कर रही थी, जिससे डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। 


बघाना थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। वहां से दहेज प्रताड़ना और अन्य केस दर्ज करवा दिया था। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। वहीं आए दिन ससुराल पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर मंगल ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान मृतक का बड़ा भाई मुकेश जो दिव्यांग है वह अपनी साइकिल की दुकान और छोटा भाई नाथू सब्जी बेचने निकला था। इस दौरान मां भी खेत पर गई हुई थी। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि प्रताड़ित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई हो। बघाना पुलिस ने पूरा मामला जांच में लेकर विवेचना शुरू कर दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE