BREAKING NEWS
KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 3:11 pm
BIG NEWS : शामगढ पुलिस को सम्पत्ति संबंधी अपराध में मिली बड़ी सफलता, चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख रुपये नकदी बरामद, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील व अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उदय सिह अलावा के कुशल नेतृत्व में शामगढ पुलिस ने दिनांक 05.01.2025 को दिन दहाड़े घर से चोरी गये मश्रुका को किया बरामद। 01 महिला आरोपिया को किया गिरफ्तार। 

 दिनांक 05.01.2025 को फरियादी बालमुकुंद पिता सीताराम पाटीदार निवासी हनुमंतिया थाना शामगढ़ के द्वारा थाना शामगढ़ पर सुचना दी गयी कि दिनांक 05.01.2025 को दोपहर मे 13.00 बजे से 14.30 बजे के बीच जब उनके घर पर कोई भी परिजन मौजुद नही था। तब किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर मे घुसकर घर मे रखी आलमारियो से करीबन 15 लाख के सोने व चाँदी के जेवर व नगदी चोरी कर लिये गये है। दिन दहाड़े गाँव मे हुई चोरी की घटना को  गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के द्वारा चोरी गये माल मश्रुका की पतारसी हेतु पृथक पृथक टीम बनाई व साईबर टीम को भी घटना की पतारासी हेतु दिशा निर्देश दिये। घटना के बाद से ही सभी टीम द्वारा लगातार आरोपी की पतारासी हेतु अथक प्रयास किये गये व साईबर टीम की मदद से तकनीकी अनुसंधान किया गया।  दिनांक 07.01.2025 को फरियादी बालमुंकुद पाटीदार के परिवार के सदस्यो से पृथक पृथक से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गयी जो फरियादी की बहु से पुछताछ के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ जो संदेही महिला से महिला आरक्षक की उपस्थिति मे घटना के संबंध मे विस्तृत पुछताछ की गयी जिसके फलस्वरुप आरोपिया द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया जो आरोपिया को विधि अनुसार गिरफ्तार कर चोरी गये सोने एवं चाँदी के आभुषण व नगदी 1,51,000 रु. कुल मश्रुका कीमती करीबन 15,00,000 रुपये का जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम को पृथक से पुरूस्कृत किया जावेगा । 

गिरफ्तारशुदा आरोपी- 
- एक महिला आरोपिया 

बरामद मश्रुका- 
हाथ मे पहनने का एक सोने का कड़ा (टड्डा), एक सोने की अंगुठी, एक सोने की चेन, दो सोने के सिर के टिके, एक जोड़ी सोने के कान के टाँप्स, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक जोड़ी कान के सोने के झुमके, एक सोने के मोती वाला मंगलसुत्र,  10 चाँदी की बिछियाँ,  एक जोड़ चाँदी के कड़े, 06 जोड़ी चाँदी की पायल व 1,51,000 रु. नगदी     

सराहनीय कार्य -   
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उदयसिंह अलावा थाना प्रभारी शामगढ़ , उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विकास गेहलोत (चौकी प्रभारी चंदवासा), प्र.आर. आशीष बैरागी (सायबर सेल), प्र.आर. 438 सुरजपालसिंह, प्र.आर. 588 गंगाचरण श्रीवास, प्र.आर. 499 अजय मेडा, आरक्षक 762 इरफान, आरक्षक 504 मनीष बनोधा, आरक्षक 841 मनीष कुमार, आरक्षक 327 मनीष सावलियाँ, आरक्षक 731 बनवारी, आरक्षक 570 राहुल पांचाल,  महिला आरक्षक 181 ऋतु सोनी की सराहनीय भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE