नीमच। कानपुर की रहने वाली बेटी आरूषि मिश्रा ने मध्यप्रदेश के साथ नीमच का का नाम रोशन किया है। भोपाल के एक निजी होटल मे मिस और मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, ग्रैंड फिनाले में देश और प्रदेश के 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिन भर चले फाइनल राउंड में अलग-अलग क्षैत्रों से आए प्रतिभागियों ने जबरदस्त हुनर का परिचय देते हुए फाइनल राउंड में अपना स्थान अंत तक बनाए रखा।
इस अवसर पर एक्सलेंसी टाइम एंटरटेनमेंट के मेनेजिंग डायरेक्टर हरिओम जटिया, अभिनेता और शो होस्ट अमन, अभिनेत्री माहेक चहल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। शो की कोर्डिनेटर फराह ने बताया कि फिनाले राउंड में उपासना बी सिंह, मनीषा आनंद, प्रिया तिवारी, नेहा तिवारी, कार्ल मस्कारेनहास, मधु त्रिवेदी, कीर्ति वर्मा, मोनिका पाटिल आदि बतौर जजेस शामिल हुईं।
वही, मिस और मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले में कानुपर की बेटी आरूषि मिश्रा ने तीन खिताब जीतें जिसमें पहला मिसेज सेंट्ल इंडिया रनर अप 2024, दूसरा मिसेज ब्यूटी विद पर्पस 2024, मिसेज स्टाइल आइकन 2024 का खिलाब अपने नाम किया। आरूषि मिश्रा की इस उपलब्धि पर परिवार जनों सहित ईष्ट मित्रों में खुशी की लहर है।
आरूषि मिश्रा ने कहां कि मै मूलतः कानपुर की रहने वाली हूं लेकिन पिछलें कई सालों से में नीमच जिले के मनासा में निवासरत हूं, मुझे मध्यप्रदेश की तरफ से मिस और मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले में जाने का मौका मिला, ये मेरे केरियर के साथ मेरे परिवार और मुझे स्पोर्ट करने वालों के लिये एक अच्छा अनुभव है जब आप किसी मिशन पर निकलते है और उसके परिणाम आपके अनुकल मिलते है तो एक अच्छा अनुभव भी होता है और खुशी भी मिलती है कि मिस और मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले में मेने तीन खिताब अपने नाम कियें आगे इससे और भी क्या अच्छा किया जाए इस पर काम करने की कोशिश करूंगी।