रेवली देवली। हायर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक बनी हुई शासकीय कुइया कई वर्षों से जर्जर हो चुकी थी तथा उसके आसपास पेड़ पौधे एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ था जिसको लेकर के वॉइस एमपी ने कई बार अपने खबरों के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था कि कुई के पास ही स्कूल है तथा यहां पर सैकड़ो की तादाद में बच्चे पढ़ने आते हैं तथा कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है जिसमें कुई के अंदर गिरने से लगाकर जहरीले जानवरों का खतरा भी लगातार बना रहता है। जिसको लेकर प्रिंसिपल धाकड़ सहित उप सरपंच जितेंद्र नागदा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से मरम्मत को लेकर लगातार अपनी बात रखी जिसको लेकर सरपंच ग्राम पंचायत रेवली देवली हाबुडी बाई ने अपनी सक्रियता दिखाई और कुई के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। मरम्मत के पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से इसे ढकने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर पंचों ने भी लगातार बैठक में इस मुद्दे को उठाया था जो समाधान की ओर है।