BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 11:40 am
KHABAR : राजस्थान के मंडफिया धाम में प्राकट्य योगेश्वर देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ के दिव्य दर्शन की जिज्ञासा लेकर चीताखेड़ा से रवाना होगा भक्तों का जत्था, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। देश का विख्यात प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजस्थान के मंडफिया धाम में प्राकट्य योगेश्वर देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ के दिव्य दर्शन की जिज्ञासा लेकर श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा द्वारा तीन दिवसीय पैदल यात्रा संघ कल दिवस 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे डीजे साउण्ड, बैण्डबाजों व ढोल ढमाकों निकाला जा रहा है। 
पैदल यात्रा संघ कल दिवस 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को प्रातः 7.00 बजे चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से डीजे, ढोल ढमाकों एवं बैण्डबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में पैदल यात्रा प्रारंभ होगी। जो कि बड़ा गणपति चौक, शेख मोहल्ला, माणक चौक, नीम चौक, सदर बाजार, चौनपुरा चौराहा, बस स्टैंड से परिभ्रमण करती हुई, आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के दिव्य दर्शन कर राजस्थान की ओर सांवलिया सेठ के लिए पैदल यात्रा संघ कुच करेगा। यह पैदल यात्रा न किसी के चंदा से और ना ही राजनीतिक भावना से यह संघ पतियों के जब के दम पर राजनीति से परे होकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धर्म के प्रति भक्ति भावना के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठ के दिव्य दर्शन करवाने हेतु संघ पतियों द्वारा यह पैदल यात्रा निकाली जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल के संघ पतियों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर बजरंग मंदिर पहुंचकर पैदल संघ यात्रा में सहभागी बने और धर्म लाभ लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE