BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 3:59 pm
KHABAR : इंदौर के राजवाड़ा पर भगवान विष्णु के दर्शन, 24 करोड़ की लागत से बनी पंचधातु की प्रतिमा, महापौर बोले- शहादा में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राजवाड़ा में भगवान विष्णुजी की प्रतिमा भक्तों के दर्शन के लिए रखी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। कई भक्त तुलसी दल लेकर भगवान को अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं। भक्त लाइन लगाकर भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं, जबकि पंडितों द्वारा मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है।


करीब ढ़ाई घंटे भगवान की शेषशायी प्रतिमा राजवाड़ा पर रहेगी। प्रतिमा यहां से महाराष्ट्र के शहादा रवाना होगी। वहां पर भगवान का मंदिर बनाया जा रहा है, जहां ये प्रतिमा विराजित होगी। पंच धातु की यह प्रतिमा 24 करोड़ की है। इसे तैयार होने में ही साढ़े चार साल का समय लगा।


महापौर बोले- शहादा में बनेगा सबसे बड़ा मंदिर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव भगवान विष्णुजी के दर्शन करने राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह इंदौर के लिए गर्व की बात है कि भगवान की प्रतिमा यहां से बनकर महाराष्ट्र के शहादा जाएगी, जहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महापौर ने यह भी कहा कि यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा होगा और पूरा इंदौर इस यात्रा के लिए खुश है।


मंत्री विजयवर्गीय भगवान के दर्शन करने पहुंचे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी भगवान विष्णु के दर्शन करने राजवाड़ा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे दर्शन मैंने भी पहले बार किए हैं, हमारे शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि कलयुग के बाद कलकी भगवान का अवतार होगा और वे भगवान विष्णु के दर्शन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE