नीमच। जिला राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों के विचार विमर्श से किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष सहित युवा जिला अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष की नियुक्त की गई।
जानकारी देते हुवें नीमच जिला राजपुत महासभा जिला सचिव गजेन्द्र सिंह चौहान (बावल) ने बताया कि जिला राजपूत सभा नीमच के अध्यक्ष भोपाल सिंह की अनुशंसा पर आज समाज के जागरूक लोगों नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे ठा. सा. नरेन्द्र सिंह पिता स्वं. खुमानसिंह चुण्डावत ढि. साण्डा को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया, इसी तरह ठा.सा. मोहन सिंह राणावत पिता स्वं रघुवीर सिंह ढि कराड़िया महाराज को युवा टीम के लिये युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है वही जिला कोषाध्यक्ष पद पर ठा.सा नारायण सिंह पिता स्वं. गोविंद सिंह ढि. बावल को नियुक्त किया गया। नीमच जिला राजपूत महासभा को आशा है कि सभी संगठन को मजबूती व गति प्रदान करेंगे ।