BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 7:30 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला विशेष शाखा टीम व बेगूं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध पिस्टल, मैगजीन व जिन्दा कारतूस के साथ हत्थे चढ़े दिलखुश और महेंद्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिन्दा राउण्ड के साथ दो आरोपियों को गिरप्तार किया जाकर आरोपियों से बोलेरो व मोटरसाईकिल को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला विशेष शाखा टीम को सूचना मिली कि बेगू थाना क्षेत्र में ठुकराई चौराहा पर एक बोलरो चालक व मोटरसाईकिल चालक अपने कब्जे मे अवैध पिस्टल मय मैगजीन मय राउण्ड लेकर आ रहे है, जिस पर टीम ने तत्काल इसकी सूचना बेगू थाना पुलिस को दी, जिस पर थानाधिकारी रविन्द्र चारण पुलिस निरीक्षक के निर्देशन मे पुलिस जाप्ता एएसआई गोवर्धनसिह व रामदयाल, कानि. जगदीप, प्रेमसिह, रमेश व विजय द्वारा ठुकराई चौराहा पर पहुंच नाकाबंदी की। इसी दौराने एक बोलरो व मोटरसाईकिल आयी, जिनको रूकवाकर बोलरो चालक व मोटरसाईकिल चालक की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व 08 जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी अजमेर जिले के भिनाय थाने के रूपपुरा निवासी 24 वर्षीय दिलखुश पुत्र जीवराज जांदू जाट व भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाने के सवाईपुर निवासी 35 वर्षीय महेन्द्र कुमार पुत्र श्यामलाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में एक बोलरो व मोटरसाईकिल को जब्त कर प्रकरण पजिबद्व किया जाकर अग्रिम अनुसन्धान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा-
डीएसबी टीम प्रभारी जोधाराम पुलिस निरीक्षक, हैड कानि. मुश्ताक खान व प्रमोद एवं कानि. मुनेन्द्र।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE