मनासा। अक्षय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के खाता धारकों ने संस्था के बाहर धरना देकर सोसाइटी द्वारा लोन एवं ब्याज व अन्य खर्चों को मनमाने रूप से वसूलने के खिलाफ आज तहसील के सैकड़ों सदस्यों ने संस्था द्वार की जा रही खुली लूट को लेकर धरना दिया। अक्षय क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ काफी लबे समय से शिकायतें मिल रही थीं ।लेकिन सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से संस्था के हौसले बुलंद होते रहे ,जिला कलेक्टर को भी लगातार जनसुनवाई में भी शिकायतें मिल रही थी। आज जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद एक टीम जांच करने सोसाईंटी पहुंची। जहां काफी हंगामा हुआ। पुनः जांच टीम 13 जनवरी को मनासा में जांच करेगी एवं सभी पीड़ितों को उपस्थित होने को कहा गया है ।