रेवली देवली। जिला मुख्यालय नीमच के नजदीक ग्राम रेवली देवली में आज से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरुआत होगी। व्यास पीठ पर पीछले सालों महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी यज्ञ संपन्न करवाने वाले आचार्य पंडित अनिल शास्त्री के मुखारविंद से होगी।
जैसा कि विदित हो कि शास्त्री जी के द्वारा पिछले वर्षों में एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक यज्ञ निर्मित में संपन्न हुआ था, जिसको पूरे क्षेत्रवासी अभी तक उस यज्ञ का प्रताप इतना सकारात्मक रहा की पूरे क्षेत्र में खुशहाली एवं तरक्की की चर्चा आज भी करते हैं। शास्त्री जी के मुखारविंद से यह कथा 10 जनवरी से 16 जनवरी तक सामुदायिक भवन बड़ा मोहल्ला रेवली देवली में होगी। आयोजन भगत राम, विष्णु प्रसाद एवं लंबरदार परिवार ने समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इसका लाभ ले।