BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 11:51 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, कनावटी से घर लौट रहा था सोहन, तभी बीच रास्ते में हो गया काल से सामना, दुर्घटना की खबर लगते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के समीप गिरदौड़ा गांव में‌ चार पहिया वाहन की टक्कर से बीती शाम एक 56 वर्षीय गरीब मजदूर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम सोहन सिंह पिता मोहन सिंह कछावा जाति राजपूत है।

सोहन सिंह नीमच सिटी थाना अंतर्गत गांव गिरदौड़ा का निवासी है। वह प्रतिदिन अनुसार कनावटी से मजदूरी का काम करके साइकिल पर अपने घर गिरदौड़ा लौट रहा था। तभी गिरदौड़ा में इंट भट्टों के आगे मार्ग पर चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 09 सीक्यू 6550 ने साइकिल सवार सोहन सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल हो चुके सोहन सिंह को नीमच के जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बीती शाम 7.30 बजे करीब की है।

ग्रामीणों ने बताया कि वाहन चालक घटना के बाद बोरखेड़ी टोल पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मृतक के शव का नीमच के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सोहन सिंह की तीन बेटियां हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE