BREAKING NEWS
शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 12:57 pm
KHABAR : मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, मलमास खत्म होने के साथ मांगलिक कार्य भी हो सकेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 14 जनवरी मंगलवार सुबह 7: 59 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। इस दौरान पुनर्वसु नक्षत्र, विषकुंभ योग और कर्क राशि में चंद्रमा की स्थिति रहेगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही उत्तरायण काल शुरू हो जाएगा। मलमास की समाप्ति के बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य प्रारंभ किए जा सकेंगे।


मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त श्रद्धा व्यक्त करते हैं। साथ ही अन्नदान, वस्त्रदान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तांबे, चांदी या सोने के कलश में काले तिल भरकर दान करने का भी विधान है।


इस बार संक्रांति का वाहन व्याघ्र रहेगा जिसका फल अलग-अलग प्रकार से वन्य प्राणियों के जीवन पर कुछ संकट एवं बाहरी प्राणियों का भारत में आगमन के रूप में देखा जाएगा। साथ ही उप वाहन अश्व होने से व्यापारिक उतार-चढ़ाव के साथ तेजी मंदी के बाद पुनरू तेजी की स्थिति रहेगी।


उत्तरायण के 6 माह में महंगाई का प्रभाव रहेगा। 14 जनवरी को प्रातरू काल सूर्य के उदय के समय एवं सूर्य के राशि परिवर्तन के समय मकर लग्न की स्थिति रहेगी। वही चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। सूर्य-चंद्र का सम सप्तक योग रहेगा। उत्तरायण में इस योग की बड़ी मान्यता है यह संक्रांति पूर्व दिशा की ओर विशेष प्रभाव को दर्शाने वाली रहेगी। भारत का पूर्वाेत्तर राष्ट्रों में विशेष सफलता के संकेत है। यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की कूटनीति की सफलता को भी दर्शा रहा है।


स्वर्ग के बीच ब्रह्मांड का केंद्र स्थान है वही सूर्य की स्थिति है
सूर्य को काल पुरुष की आत्मा मानी गई है। वही सूर्य की स्थिति की हम बात करें तो पृथ्वी तथा स्वर्ग के बीच ब्रह्मांड का जो केंद्र है वही सूर्य की स्थिति है। सूर्य देवता होने के साथ-साथ प्रधान ग्रह की स्थिति में भी है। सूर्य के द्वारा ही अन्य ग्रहों को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। पृथ्वी पर प्राणियों के आगमन निगमन की स्थिति के प्रथम साक्षी यही सूर्य देवता है।


स्नान दान व पितरों को निमित्त तर्पण का महत्व
मकर संक्रांति पर्व काल भी है। इस दिन तीर्थ पर स्नान करते हुए पितरों के निमित्त काले तिल का तर्पण करना चाहिए। गाय के दूध और सफेद तिल से भगवान शिव का अभिषेक का बड़ा महत्व है। यह करने से वंश वृद्धि एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है। वहीं तीर्थ पर वैदिक ब्राह्मण को तांबे के कलश में काले तिल, स्वर्ण का दाना ऊपर रख करके दान करने का महत्व बताया जाता है। साथ ही चावल तथा मूंग की दाल की खिचड़ी के साथ गुड का दान वर्ष पर्यंत अन्न के भंडार को परिपूर्ण रखता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE