नीमच। जिले के गांव खानखेड़ी की हंसमुख, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृति की महिला भंवरी बाई का आज देवलोक गमन हो गया है। आप स्वर्गीय बसंतीलाल नागदा काका की धर्मपत्नी एवं बाबूलाल, नानूराम, जगदीश नेताजी, रामदयाल की पूज्य माताजी एवं गणपत लाल कंवरलाल, लक्ष्मण प्रसाद, राम प्रसाद, मोहनलाल, दिनेश, कारू, राजू राकेश की काकी जी व राधेश्याम अनिल चेतन, दीपू, अर्पित, नितेश की पूज्य दादी जी व मयंक गौरांश की पूज्य दादी का आज निधन हो गया है, जिनकी शवयात्रा निज निवास से कल दिनाक 11-01-2025 को सुबह 9 बजे निकलेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।
