BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 5:24 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब फरार हुआ नीमच जिले का रामसिंह तो उड़े अधिकारियों के होश, फिर जैसे ही दी यहां दबिश, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छः साल पुराने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश राम सिंह को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ सुधीर जोशी ने बताया कि 09 अप्रैल 2018 को थाना कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई वर्ना कार की तलाशी में 86 किलोग्राम डोडाचुरा को जब्त कर मौके से हरियाणा के एक आरोपी को गिरफतार किया था। मामले मे अनुसंधान से आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गुलाब खेडी थाना नीमच सीटी निवासी राम सिंह पुत्र बापु सिंह सोंधिया राजपुत वांछित होकर फरार चल रहा था। एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानि. देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश व विजय द्वारा आसूचना संकलन मध्यप्रदेश के नीमच गुलाब खेडी पहुच प्रकरण मे वांछित आरोपी राम सिंह पुत्र बापु सिंह सोंधिया राजपुत निवासी गुलाब खेडी थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश को गुलाब खेडी से डिटेन कर थाने पर लाये। आरोपी राम सिंह से मामले में पुछताछ की गई तो आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर गहनता से अनुसंधान जारी है। अभियूक्त की गिरफतारी मे साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार व कार्यालय के राकेश का योगदान रहा। आरोपी अपनी गिरफतारी से बचने के लिये कई बार अपने मोबाईल व सीमकार्ड को बदलकर नया मोबाईल व नई सीमकार्ड का प्रयोग कर बार बार अपना आईपी एड्रेस चेंज करता रहता था।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE