BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 6:34 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम भरभड़िया में स्थित मंदिर में नवग्रह एवं श्री शनिदेव मूर्ति स्थापना का 6 दिवसीय कायर्क्रम कल से, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भरभड़िया नवग्रह एवं श्री शनिदेव मूर्ति स्थापना का आयोजन कल 11 जनवरी शनिवार से प्रारम्भ होगा। इस विशाल 6 दिवसीय आयोजन में श्री शनिदेव की मूर्ति स्थापना के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी सम्मिलित होंगे। जिसमें सर्वप्रथम कल 11 जनवरी शनिवार को कलश यात्रा सुबह 8.00 बजे निकलेगी। वहीं रात्रि में महिला जागरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन 12 जनवरी रविवार को पुरूषों द्वारा भजन कीर्तन किया जावेगा। इसी कड़ी में तीसरे दिन 13 जनवरी सोमवार को दिन में सम्पूर्ण यज्ञ होगा। साथ ही विद्वान पंडितों द्वारा शनिदेव के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कर श्री शनिदेव महाराज की कथा की जाएगी। कार्यक्रम के चौथे दिन 14 जनवरी मंगलवार को रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया जायेगा व पांचवे दिन 15 जनवरी बुधवार को श्री नवग्रह शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम प्रातः 10.31 से 12.31 के मध्य किया जायेगा व दिन में यज्ञ पूर्णाहुति की जायेगी। इसी कार्यक्रम के अंतिम छठवें दिन 16 जनवरी गुरुवार को सुबह हरि बोल प्रभात फेरी निकलेगी, जिसमे 251 गाँवो की उपस्थित रहेगी जो सुबह 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी। आयोजन के समापन के बाद दोपहर 1 बजे से प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में सभी समस्त ग्रामवासियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेवें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE