नीमच। शहर के नजदीक ग्राम हीगोरिया किसी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को श्री काका जी ऑटो मोटिव्स नीमच के संचालक जगदीश चौधरी एवं उनके पुत्र दीपक चौधरी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर का वितरण किया तथा बच्चों को इस ठंड से बचाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें ऊनी स्वेटर वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेहर सिंह जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंगोरिया के भूतपूर्व सरपंच सुरेश नागदा, शोरूम के स्टाफ, सेल्स मैनेजर नवीन जैन, मुरली पाटीदार, सचिन जोशी, शाहनवाज शेख, रणजीत नागदा एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। दीपक चौधरी द्वारा बच्चों को दैनिक दिनचर्या के बारे में एवं संस्कारित होने की संजय जी एवं उनके उज्जवल भविष्य के बारे में बधाई एवं शुभकामनाएं दी।