BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 7:44 pm
NEWS : वंडर सीमेंट में पांच दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारम्भ, नितिन जैन ने कहा- वंडर सीमेंट की प्रथम प्राथमिकता में है ड्राइवर एवं कार्मिकों की परवाह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा द्वारा अपने CSR नीव इनिशिएटिव के तहत 10 से 14 जनवरी, 2025 तक कम्पनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों हेतु विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन एवं महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चितौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर नेत्रदान को प्रोत्साहन देने हेतु पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
जैन ने शिविर का अवलोकन कर संचेती से कैम्प की जानकारी ली तथा वंडर सीमेंट के सभी ट्रान्सपोर्टस एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से आह्वान किया की वे अधिक से अधिक वाहन चालकों को इस कैम्प से जोड़कर उनका नेत्र परीक्षण करावें। इस अवसर पर जैन ने बताया की कार्मिको एवं ट्रक चालकों की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता है, वर्ष पर्यन्त हम सभी की सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम सुरक्षा विभाग के संयोजन में आयोजित किये जाते है जिनमे प्रत्येक माह के प्रथम दिवस सभी के साथ विभिन्न थीम पर सुरक्षा वार्ता का आयोजन, कार्यस्थल पर टूल बॉक्स टॉक, सेफ्टी इंगेजमेंट इत्यादि गतिविधियाँ प्रमुखता से निष्पादित की जाती है जिनकी वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा नियमित तौर पर समीक्षा भी की जाती है।
सम्पूर्ण भारत के साथ-साथ वंडर सीमेंट में भी माह जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में ता के साथ मनाया जा रहा है जिसमे सभी वाहन चालकों की आँखों की जाँच कर निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु प्लांट परिसर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता वार्ता, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, निराश्रित गौवंश के गले में चमकीला बेल्ट बांधने सहित वाहनों पर चमकीला टेप, PUC जांच कैंप भी लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर संचेती ने वंडर सीमेंट द्वारा महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ को दिये गये बहुमुल्य सहयोग हेतु कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युनिट हेड जैन का आभार व्यक्त किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में कंपनी के मनोज शर्मा, डॉ विश्वास जैन, दुर्गादास राठौड़,  नागेन्द्र सिंह चुंडावत एवं  राजकुमार पाटीदार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय सदस्यों की ओर से मंच से ही नेत्रदान के बारे में जरूरी जानकारी,प्रक्रिया और भ्रान्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित इस पांच दिवसीय कैम्प में वंडर सीमेंट लि. में आने वाले समस्त ट्रक चालकों का नेत्र परिक्षण किया जायेगा, तथा आवश्यकता होने पर दवाईया एवं नज़र के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। कैम्प का नियमित संचालन महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से अध्यक्ष, अभय संचेती, नेत्र सर्जन,डॉ प्रतिष्ठा छीपा, सचिव, सी पी जैन, शिविर आयोजक प्रकाश पोखरना एवं राजेंद्र संचेती, ऑप्टोमेट्रिस्ट, मनोज वैष्णव, और भावना छीपा, सहायक कर्मचारी, विनोद महेलिया के संयोजन में किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE