BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 10:16 am
BIG NEWS : प्रदेश में अगले 48 घंटों में शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, जबलपुर-नर्मदापुरम समेत इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से एक बार फिर निजात मिलते हुए दिखाई दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते हवाओं का रुख पूर्वी हो गया है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं के साथ नमी आने के कारण शनिवार को प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा और ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि अगले 48 घंटों में शीतलहर चलने से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 


यहां बारिश के साथ ओले का अलर्ट 
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जारी किया है। जबकि कुछ जिलों में बारिश होने का अभी आसार नजर आ रहे हैं। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान देखा जाए तो शुक्रवार को सबसे कम तापमान शहडोल जिले में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शहडोल एवं मंडला जिलों में शीतलहर का असर दिखाई दिया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा।


मौसम प्रणाली सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE