BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 11:13 am
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो खाकी ने की हर्कियाखाल फंटे पर घेराबंदी, फिर जैसे ही पहुंचा छोटा हाथी..., तलाशी लेते ही उड़े अधिकारियों के होश, ग्राम सावन का प्रकाश और शेर मोहम्मद चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय एक छोटा हाथी व एक मोटर साईकल को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ छोटा हाथी वाहन एमपी 44 एल ए 1230 व 05 काले रंग की प्लास्टिक कट्टो में भरे 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा मय वाहन के किमती 13 लाख 70 हजार रूपये को जप्त कर एवं एक मोटर साईकल नम्बर एमपी 44 एम आर 3991 से पायलेटिंग करने वाले 01 आरोपियो को एवं छोटा हाथी वाहन चालक कुल 02 आरोपियों को गिर. किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचूरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है।

नाम आरोपी- 
-  प्रकाश चन्द्र उर्फ जगदीश पिता शिवलाल धोबी उम्र 33 साल निवासी सावन थाना नीमच सिटी जिला नीमच
-  शेर मोहम्मद पिता गुलाबशाह फकीर उम्र 40 साल निवासी सावन थाना नीमच सिटी जिला नीमच

जप्त सामग्री-
- 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 100 लाख
- छोटा हाथी वाहन एमपी 44एल ए 1230 किमती 03 लाख
-  मोटर साईकल नम्बर एमपी 44 एम आर 3991 किमती 70 हजार

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिह जादौन थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE