नीमच। शहर के बघाना में आज संत स्वामी किशन दास जी की पुण्य तिथि पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव गुरुद्वारा सिंधी पंचायत में आज स्वामी किशन दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सुबह से सुखमणि साहब का पाठ किया गया। गुरुद्वारे में भजन कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। गुरुद्वारे में पहुंचकर माल्यार्पण कर मत्था टेका। बताते चलें कि संत स्वामी किशन दास जी की पुण्य तिथि पर यह आयोजन पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से यहां होता चला रहा है। स्वामी किशन दास जी बड़े ही करामाती और दयालु स्वभाव के थे। आरती और अरदास के बाद महाप्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।