चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ चित्तौड़ प्रांत की प्रांत बैठक चित्तौड़गढ़ के कान्हा रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिला मंत्री एडवोकेट मदन त्रिपाठी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ प्रांत मंत्री कोशल गौड प्रांत सयोजक नवीन कुमार शर्मा तथा क्षेत्र संयोजक मोती सिंह ने भारत माता व रामदरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रथम सत्र में परिचय सत्र तथा विश्व हिंदू परिषद का गठन किन परिस्थितियों में हुआ के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओ को कार्य करने में आने वाली कठिनाई के बारे में बताया और कहा कि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर किस तरह से उसका निराकरण। क्षेत्र संयोजक मोती सिंह राजपुरोहित ने विधि प्रकोष्ठ संगठन सरचना के बारे में बताया कि जिला इकाई के साथ जहा कोर्ट वहा विधि प्रकोष्ठ की टीम हो तथा वहा पर समाज का कार्य करने के लिए टीम की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी । तृतीय सत्र में राष्ट्रीय विधि संयोजक दिलीप भाई त्रिवेदी ने समाज और धर्म कि वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और कहा किस तरह से समाज में रह कर हिंदू हित के लिए कार्य करना है। बंगाल और केरल और जम्मू काश्मीर की स्थिति को ध्यान में रखकर न्यायालय में किस तरह से हिंदू समाज की सहायता कर सके विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ को कार्य करना है।
बैठक में चित्तौड़ प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी एवम 27 जिलों के जिला इकाई कार्यकर्ता व चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक राजेंद्र सुखवाल ,सह संयोजक शिव राज सिंह ,वंशिका इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सोनी ,नगर मंत्री अभिनंदन काबरा ,जिला सयोजक मनोज साहू, चित्तौड़गढ़ जिला न्यायालय से सुलक्ष्ना संचौरा, पंकज टेलर, गिरीश दीक्षित, कालु सुधार ,mp law college के डॉ sd व्यास , किशन सिंह ,सुमित श्रीमाली एडवोकेट्स बैठक में उपस्थित रहे।