BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 5:39 pm
BIG NEWS : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब नीमच की बैठक सम्पन्न, नवीन पाटीदार बने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष, अब्दुल अली ईरानी बने सचिव, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पत्रकार नवीन पाटीदार (केलूखेड़ा) को आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब नीमच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वीर पार्क रोड़ स्थित बाबजी ग्रुप वॉईस ऑफ एमपी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान आने वाले नए सत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब की विधिवत प्रक्रिया के तहत वर्तमान अध्यक्ष नवीन पाटीदार (केलूखेड़ा) पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पुनः अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नए सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी। वही संगठन के सचिव के रूप में अब्दुल अली ईरानी को नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि नवीन पाटीदार बाबजी नेटवर्क के ग्रुप एडिटर है वही अब्दुल अली ईरानी नेटवर्क में चीफ रिपोर्टर के रूप में सेवाए दे रहें ।

वहीं, बैठक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब नीमच के सभी सदस्यों का व्यक्तिगत जीवन बीमा संस्था की ओर से करवाये जाने का निर्णय लिया गया, एवं बैठक में इस बात पर सहमति बनीं कि यदि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब से कोई पत्रकार साथी जुड़ना चाहता है, तो वह सदस्य्ता ले सकता है। साथ ही बैठक के दौरान नए सत्र जनवरी 2025 में सभी सदस्यों को वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने की भी बात कही गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने कहा कि पत्रकारिता आज जिस दौर से गुजर रही है इसके बारे मे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नही है क्योंकि सभी इससे वाकिफ है। लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कुछ ना कुछ मिला मगर दुर्भाग्य है कि चौथा स्तंभ कहलाने वाला हमारा पत्रकार आज भी अपने हक से वंचित है। पत्रकारों का दो दशक पहले जो सम्मान था आज उसे धूमिल किया जा रहा है । इसलिए पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने वह उन्हें पूर्णरूपेण सम्मान दिलाने के लिए संगठन की अत्यंत आवश्यकता है उसी का मूर्तरूप आज का यह निर्वाचन ले रहा है जो पत्रकारों के साथ खड़ा होकर उनकी लड़ाई लड़ता रहेगा । और उनके सम्मान को बनाए रखेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE