तराना। अयोध्या में भगवान श्री मर्यादा पुरषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा 1 वर्ष पूर्ण होने पर माँ अहिल्या की नगरी तराना में अनेक धर्मिक आयोजन सम्पन्न हुए श्री राम प्रभात फेरी भक्त मंडल नें शनिवार शाम को 21 हनुमान चालीसा का पाठ किया साथ ही 11 जनवरी 2025 रविवार को सुबह प्रभात फेरी के साथ संध्या फेरी भी निकाली गईं जिसमे श्री राम के चित्र से सुसज्जित रथ एवं ढोलक झांझ मजीरो की थाप पर श्री राम जय राम जय जय राम कीर्तन करते हुए संध्या फेरी तेजाजी चोक झंडा चौक महावीर पथ मालीपुरा नयापुरा पेट्रोल पंप चौपाटी खाकरी पूरा होते हुए श्री राम मंदिर क्षत्रिय राठौर धर्मशाला पहुंची जहाँ महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे हजारों की संख्या मे भक्तगण शामिल हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया वही श्री राम प्रभात फेरी भक्त मंडल नें सभी सनातनी हिन्दू भाइयो का आभार व्यक्त किया।