BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 11:18 am
BIG NEWS : ऑटो से कोचिंग जाते-जाते ड्राइवर को दिल दे बैठी छात्रा, बातचीत करते-करते दोस्ती फिर हुआ प्यार, नजदीकियां इतनी बढ़ी कि हो गया कांड, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑटो से कोचिंग जाते जाते ड्राइवर को दिल दे बैठी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ऑटो चालक ने युवती को शादी का झांसा दिया था। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह कोचिंग जाने के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल करती थी। तभी 2023 में उसने हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका में रहने वाले ऑटो चालक सुंदरम बाथम से मुलाकात हुई थी। छात्रा उसी के ऑटो से कोचिंग आती-जाती थी। इस दौरान ऑटो चालक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।


दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम होने पर नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद ऑटो चालक उसे चार शहर का नाका ले गया। जहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शोषण करने लगा और बाद में उससे शादी करने से मुकर गया। प्रेमी से धोखा मिला तो छात्रा थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। अब उसे जेल भेजने की तैयारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE