नीमच। जिले की ग्राम पंचायत धनेरिया कलां में आज रविवार को पूर्व सरपंच निर्मल राठौर की द्वितीय पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच राजेश राठौर, उप सरपंच चमन गुर्जर, मुकेश अहीर, अर्जुन सूत्रकार, दिलीप सूत्रकार, रामकिशन चौकीदार, प्रभुलाल मारू, सोनू धनगर, पप्पू धनगर, मानव राठौर, बृजेश राठौर, संस्कार राठौर, आनंद राठौर, हरि ओम दयाल, वरुण नायक, तरुण मारू, देवीलाल नागदा, शैलेंद्र अजमेरा, रवि अहीर, बंटी आर्य, देवेंद्र पटेल, विजय राजोरा, सीताराम सूत्रकार, लक्ष्मी नारायण राठौर, पंकज राठौर, राहुल धनगर, बलवंत नायक, विजय नायक त्रिलोक, पंचायत सचिव प्रेम सिंह चुंडावत, सहसचिव गजेंद्र सिंह चिंकी सेन, दिनेश मारू विष्णु मारू, पृथ्वीराज आंजना सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण और ग्राम पंचायत के पंचों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके कार्यकाल को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आपकों बता दें कि देवकन्या निर्मल राठौर करीब साढ़े सात साल तक सरपंच रही। इसके बाद निर्मल राठौर 6 महीने सरपंच रहे। सरपंच काल में ही एक हादसे में उनका निधन हो गया था। वर्तमान में उनके बड़े भाई राजेश राठौड़ ग्राम धनेरिया कलां के सरपंच है।