BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 1:56 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में धूमधाम से मनाई अयोध्या में स्थित प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ, 1100 दीपों की रोशनी से जगमगाया परिसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्रीराम सेवा समिति के पवन जागा के अनुसार अयोध्या में स्थित प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर विभिन्न प्रकार के आयोजन हुए।
शहर स्थित भगत्या मोहल्ला में श्रीराम जानकी मंदिर पर समिति के धर्मेश भारती के नेतृत्व में 1100 दीप प्रज्जवलित किये गये। दोपहर 12 बजे मंदिर शुद्धिकरण कर हवन में मोहल्लेवासियों द्वारा पूर्ण आहुति दी गई और मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाई गई। सायंकाल 6 बजे शहर के युवाओं ने अखाड़ा प्रदर्शन किया जिसमें उस्ताद जगदीश गंगवाल, पहलवान अंकित सोनी के नेतृत्व में पहलवानां ने हैरतंगेज करतब दिखाए। समिति द्वारा 1100 दीप प्रज्ज्वलित किये गये। दीपक से जय श्रीराम, स्वास्तिक, ओम, राम मंदिर आदि प्रकार की आकृतियाँ बनाई गई। इसके पश्चात् पुजारी मनीष कीर के सानिध्य में श्रीराम व माँ जानकी की महाआरती उतारी गई जिसमें ढोल-ताशे, डमरू के साथ भक्तों ने महाआरती का आनंद लिया।
महाआरती पाश्चात्य राम भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंत में 21 किलो नुक्ति प्रसाद का भोग लगा कर वितरण हुआ। 
इस दौरान संजय अग्रवाल, पंकज तिवारी, गिरीश आहुजा, महावीर कीर, शान्तनु काबरा, पहलवान मदन खटीक, रवि माली, निलेश नीलमणी, अनिल सुखवाल, गोपाल माली, मनीष चावला, मोनू गुर्जर, प्रीतम माली, पंकज जागा, कमल गोस्वामी, हेमन्त खटीक, मुकेश ओझा, दीनदयाल भारद्वाज, जीतू तेली, अभिनेन्द्र सिंह पड़िहार, निलेश धनोपिया, सत्यनारायण कुमावत, शुभम सेन, विजय पारीक, पहलवान देवव्रत शर्मा, सनी जीनगर, राहुल रजक, चांद खटीक, तलवार खटीक, जोनी चावला, शंकर कीर, लक्की शर्मा, शुभम लक्षकार, राजकुमार डांगी, लक्की लोठ, छोटू डांगी, भेरू डांगी, रवि चौबे, भूपेश गंगवाल, सपना कीर, निशा चोपड़ा, गीता कुमावत, परी चोपड़ा, पूजा कुमावत, लाली चौहान, गोदावरी कुमावत, चन्दा पांडे, सीमा कुमावत, गिरिजा चौहान, रतनी मेडम, अल्का शर्मा, धनकंवर, मंजु चावला, पुष्पा चावला सहित कई रामभक्त उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE