नीमच। पतंजलि योगपीठ की 30वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन हरिद्वार में पतंजलि वेलनेस सेंटर के सभागार में किया गया। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति नीमच जिला महामंत्री दीपा राठौड सहित देश भर के पदाधिकारियों ने आयोजन में भाग लिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए नीमच जिला महामंत्री दीपा राठौड़ ने बताया कि पतंजलि योगपीठ के स्थापना दिवस पर हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव एवं महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर से आए पतंजलि योगपीठ के 6000 से ज्यादा संयोजकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने जहां पतंजलि की पिछले 30 सालों की यात्रा के बारे में बात की। वहीं इस मौके पर उन्होंने 5 घोषणाएं भी कीं। संगठन की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। स्वामी रामदेव ने 5 प्रमुख क्रांतियों का आह्वान किया। आयोजन के तहत पतंजलि का मिशन देश को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अर्थव्यवस्था, वैचारिक और सांस्कृतिक बाधाओं से मुक्ति दिलाने तथा बीमारियों, व्यसनों और मानसिक पीड़ाओं से मुक्ति दिलाने के लिए काम शुरू करना शामिल है।