चित्तौड़गढ़। जिंक नगर में इंटर ज़िंक क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ अरुण मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार सांय किया गया। मुख्य अतिथि अरुण मिश्रा ने टूर्नामेंट ओपनिंग की घोषणा कर मशाल प्रज्जलवित की और कहां की इस तरह की प्रतियोगिता से टीम बिल्डिंग बनती है तथा आपस में मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने आयोजन एवं उद्घाटन समारोह में हिन्द जिंक स्कूल के बच्चों के आकर्षक नृत्य एवं आर्केस्ट्रा प्रस्तुती की भी बहुत सराहना की।
उद्घाटन मैच चंदेरिया एवं मुख्यालय, सीआरडीएल रॉयल के बीच खेला गया। मैच अत्यंत रोमांचक था। चंदेरिया की टीम ने पहले खेलते हुए नो विकेट पर 139 रन बनाएं, जिसमें शक्ति सिंह राठौड़ ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। जवाब में मुख्यालय सीआरडीएल रॉयल की टीम निर्धारित बीस ओवर मे 136 रन ही बना पाई,कड़ी प्रतिस्पर्धा का मैच चंदेरिया ने 3 रन से जीत लिया। मेन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार शक्ति सिंह को दिया गया।
मैच मे खिलाडी अधिकारी सीईओ अरुण मिश्रा, सीईओ स्मेल्टर सी. चंद्रु, लीगल हेड सुमित ठाकुर डिप्टी सीएचआरओ मनमीत सिंह, डिप्टी सीईओ समेल्टर्स मानस त्यागी, पायरो हेड कमेटी चेयरमैन पुष्पेंद्र मीणा, अभिषेक त्रिपाठी, इंद्रजीतसिंह भाटी सहित मुख्यालय एवं सीआरडीएल के अधिकारीयों ने भाग लिया। इस अवसर पर चंदेरिया स्मेल्टर के लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार, पवन बाहेती, अमित सुराणा, राकेश रोहिल्ला, रविराज पुल्लाभाटला , ममता शर्मा, आकांक्षा दीक्षित,एसएस सोनी, टीसी खत्री,ख़ुश वैष्णव,जिंक यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष एसके मोड़,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी,कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान, दिलीपसिंह सिसोदिया जिंक स्कूल प्रिंसिपल बिंदुनायर,वाईस प्रिंसिपल नरेश नूनिया, पीटीआई विजय राव, सी एस आर हेड सुन्दर राज, नवीन इटोदिया सहित बड़ी संख्या मे जिंक के अधिकारी कर्मचारी सपरिवार उपस्थित थे।