BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 11:01 am
KHABAR : कुकड़ेश्वर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में भव्य सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन नवांकुर संस्था, लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति कुकड़ेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष सतीश खाबिया, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मालवीय (राजू पटेल), विनोद पोरवाल (एलआईसी), दशरथ नागदा (पत्रकार), पूर्व पार्षद शांतिलाल वर्मा, सत्यनारायण पीपलीवाल, नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सतीश खाबिया का संबोधन-
अपने उद्बोधन में सतीश खाबिया ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बाल्यकाल से ही सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध वाक्य ष्उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करोष् की व्याख्या करते हुए बताया कि हर व्यक्ति को सूर्याेदय से पूर्व उठकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करना चाहिए।

राजू पटेल का प्रेरक संदेश-
वरिष्ठ पत्रकार राजू पटेल ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए कहा कि ष्स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। उन्होंने प्रतिदिन योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी। उन्होंने नशा मुक्ति पर जागरूकता फैलाते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज के विनाश का कारण बनता है, इसलिए हमें इसे त्यागने का संकल्प लेना चाहिए।

योग व सूर्य नमस्कार अभ्यास-
नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने उपस्थितजन को योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार- 
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था प्रमुख मंजू सोनी द्वारा किया गया। इस आयोजन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, पत्रकारगण, नगर के गणमान्य नागरिक, बहनें एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE