BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 11:23 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और एनडीपीएस तस्करी में आठ वर्षों से फरार वांछित बदमाश, जब खाकी को लगी पुख्ता भनक तो आई एक्शन में, हत्थे चढ़ा पांच हजार रूपये का ईनामी आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में आठ वर्षों से फरार वारण्टी पांच हजार रुपये के ईनामी किशन लाल जाट को  कपासन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जमानत से फरार होने पर गिरफ्तारी के लिए ईनाम जारी किया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भादसोड़ा थाना पुलिस ने 12 अगस्त 2011 को थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया था, जिसमे पिकअप चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गए थे, जिनको नामजद किया जाकर गिरफ्तार किया गया, उसके बाद आरोपी किशनलाल जाट को 2017 में जमानत मिलने पर वह फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश करने पर भी नहीं मिलने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वारण्टी किशनलाल पुत्र रामलाल जाट उम्र 40 साल निवासी जयपुरा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ (राज.) पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

मादक पदार्थों की धरपकड़ व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के कुंजबिहारी, नीरज कुमार व किशन लाल ने आसुचना संकलन एंव सूचना के आधार पर आठ सालों से फरार वारण्टी कपासन थाने के जयपुरा निवासी 40 वर्षीय किशनलाल पुत्र रामलाल जाट उम्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की जिसको न्यायालय में पेश किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE