कुकड़ेश्वर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर हाई सेकेंडरी स्कूल कुकड़ेश्वर एवं कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करना था। शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योगासन तन और मन को सशक्त बनाने के साथ-साथ ऊर्जा का संचार करता है।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित योग एवं व्यायाम के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।