BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 11:37 am
KHABAR : चीताखेड़ा की देशी तोप गर्जी मंडफिया धाम में, जमकर उगलें फूल, जिस मार्ग पर गर्जी तोप पूरा मार्ग फूलों से पट गया, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। गांव की देशी तोप गर्जी मंडफिया धाम में, श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा द्वारा 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को तीन दिवसीय चीताखेड़ा से निकली पैदल यात्रा देश के सनातनियों के सबसे बड़े आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र जग प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ तक 12 जनवरी को मंडफिया धाम की गलियों से डीजे साउण्ड पर श्याम भजनों पर नाचते, झूमते, ठुमके लगाते श्री सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ जोरदार शौभायात्रा निकाली। 

अंचल में इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा सप्ताह का दिन शनिवार और रविवार का रहा। ठिठुरन भरी सर्दी के बावजूद भी सांवलिया सेठ के प्रति आस्था और श्रद्धा का जज्बा इतना था कि हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड की भी परवाह नहीं की और कदमताल करते हुए दो दिन में 90 किलोमीटर दूरी तय करते हुए योगेश्वर देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ की चौखट तक गगनभेदी जयकारों की गर्जना करते हुए पहुंच गये। 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे भव्य रूप से गोवर्धन बस स्टैंड से डीजे साउण्ड के साथ शौभायात्रा प्रारंभ हुई। मंडफिया धाम की गलियों विभिन्न मार्गों से जबरदस्त शौभायात्रा निकाली।  धार्मिक एवं सामाजिक व देशभक्ति भावनाओं से ओत-प्रोत श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा के सदस्यों द्वारा बड़े ही बेहतरीन तरीके से पैदल यात्रा का मार्गदर्शन किया कि हर कोई मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सका। 

ऐसे बेहतरीन तरीके से पैदल यात्रा का संचालन किया जिससे गांव के ही कुछ कंस रुपी विचार धारा के हजम नहीं कर पाएं और इसमें भी चारुड निती पर चलते हुए श्री सांवलिया सेठ तक व्यवधान उत्पन्न करने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा पैदल यात्रा संघ के संघ पतियों के सभी सदस्यों ने पूरी शालिनता, संयमशील और धैर्यवान  रहकर उपद्रवियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। और चीता खेड़ा से श्री सांवलिया सेठ तक पैदल यात्रा संघ ऐतिहासिक रूप से सफल रही। पैदल यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होने पर  पैदल यात्रा में तन-मन-धन से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिन महानुभावों ने निःशुल्क सेवाएं पेयजल, भोजन और स्वल्पाहार व्यवस्था उपलब्ध करवाई उन सभी दानवीरों का पैदल यात्रा संघ के संघपतियों द्वारा श्री श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा पैदल यात्रा संघ पतियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं व आभार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE