नीमच। 15 जनवरी को छः रिपालक संघ में सम्मिलित होने के लिए नीमच से जैन श्रावक श्राविकाओं के 400 सदस्यों का श्रीसंथ 8 बसों द्वारा कल नीमच से रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि छः रिपालक संघ 15 जनवरी 2025 की सुबह सोनगढ़ से पालीताणा हेतु प्रस्थान करेगा। इस संघ में शामिल होने के लिए बीती रात जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने नीमच से सोनगढ़ के लिए बसों द्वारा प्रस्थान किया। इस यात्रा के लाभार्थी सुशील कुमार राजेंद्र कुमार डूंगरवाल परिवार है। यात्रा आरंभ होने से पूर्व श्री संघ के सदस्यों ने श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए। इसके बाद बैंड बाजों के साथ जैन समाजजन नाचते गाते शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन, वंदन, आरती पश्चात श्री संघ द्वारा लाभार्थी परिवार के सदस्यों का बहुमान किया गया। इसके बाद समाज जैन बसों द्वारा रवाना हुए। मोहनखेड़ा तीर्थ से सेवा पूजन कर लक्ष्मणी जी तीर्थ अलीराजपुर होते हुए सोनगढ़ पहुंचेंगे। यहां आचार्य भगवंत का प्रवेश होगा। श्री संघ 15 तारीख को सुबह सोनगढ़ से प्रस्थान कर अढई दीप होते हुए पालीताणा पहुंचेगा। 18 जनवरी को प्रातः दादा के दरबार में मालारोहण के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। 18 शाम को संघ नीमच के लिए प्रस्थान करेगा।