BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 5:12 pm
KHABAR : श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल नीमच ने हल्दी कुमकुम परम्परा के साथ मनाया मकर संक्रान्ति का पर्व, नई पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा भारतीय संस्कृति के महान पर्व मकर संक्रांति का आयोजन पारंपरिक तरीके व हमारी गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति की गरिमा  के अनुसार मनाया। समाज की अध्यक्ष अर्चना जोशी ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने हमारी संस्कृति के अनुकूल परिधान, पारम्परिक खेलों एवं स्वागत की भारतीय परम्परा का निर्वहन करते हुए मकर संक्रांति पर्व पर नई पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है, जिससे हमारी वैभवशाली परम्परा के प्रति उनके मन में गौरव के भाव जागृत हो सकें।

इस अवसर पर भगवान सूर्य नारायण की पूजा, सभी महिलाओं का हल्दी कुमकुम से अभिनंदन और हमारी संस्कृति एवं परम्परा से संबंधित खेल खिलाएं गए। कार्यक्रम में समाज की संरक्षक राजकुमारी शर्मा, उपाध्यक्ष ममता पंचारिया, वरिष्ठ रमा शर्मा, सचिव रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष श्वेता डोरिया, प्रभा शर्मा, मेघा डोरिया, निकीता शर्मा, मोनिका शर्मा, अंकिता उपाध्याय, संगीता पुरोहित, जया शर्मा, मेघा व्यास, मीनू त्रिपाठी, श्वेता पुरोहित इत्यादि महिलाएं उपस्थित थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE