BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 7:53 pm
KHABAR : गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, नीमच सिटी की टीम ने 3-1 से विजयी प्राप्त कर किया अगले दौर में प्रवेश, 26 जनवरी को होगा मुकाबला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से राजेन्‍द्र प्रसाद स्‍टेडियम, नीमच पर आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 13 जनवरी को नीमच सिटी फुटबाल क्लब व हिरोज फुटबाल क्‍लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें नीमच सिटी फुटबाल क्‍लब ने  3-1 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में नगरपालिका पार्षद रूपेन्‍द्र लोक्‍स व पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। पार्षद रूपेन्‍द्र लोक्‍स ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नीमच की पहचान फुटबाल से है। सभी खिलाड़ी उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन कर नीमच की पहचान को कायम रखें। मैच के निर्णायक के रूप में विकास सरसवाल, मोहम्‍मद रफीक (रफ्फू), अब्‍दुल हमीद व रफीक हाशमी ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन राजेश (पप्‍पू) मंगल ने किया। मैच की कामेंट्री पार्षद रामचन्‍द्र धनगर ने की। मैच के दौरान डीएफए के पूर्व सचिव डॉ. आसिफ खान, सत्‍तार खान, बुन्‍दु दुर्रानी, लक्ष्‍मीनारायण (लाला) सफा, धर्मेन्‍द्र परिहार सहित अनेक वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ियों व खेल प्रेमी दर्शकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहर्वधन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE