नीमच। शहर के बंगला नंबर 50 के परिसर में मौला अली अलयहिस्सलाम की विलादत अली डे के अवसर पर एक जश्न का कार्यक्रम 14 जनवरी को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम गुलामाने अली कमेटी की ओर से सर्वसमाज के एकता और अखंडता के उद्देश्य के साथ आयोजित किया जा रहा है जो कि शाम 8 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मीर सकलेन अजमेरी, शहजाद हुसैन, पंकज रतलामी और मीर जुल्करनेन हैदर अपने कलाम पेश करेंगे। इसके अलावा स्थानीय शायर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मजहर अब्बासी ने आशिकाने अली से प्रोग्राम में शिरकत करने की गुजारिश की है।