चित्तौड़गढ़। मालवांचल यूनिवर्सिटी इंदौर एमपी की ओर से शहर की बहू वर्षा उपाध्याय (पूनम) को डिपार्टमेंट आफ आबस्ट्रिक एवं गायनोलोजिक में पीएचडी की उपाधि मिली है। शहर के गांधीनगर निवासी सेवानिवृत डेयरी प्रबंधक जगदीशचंद शर्मा की पुत्रवधू वर्षा उपाध्याय (पूनम) पत्नी हिमांशु शर्मा को ये उपाधि डा. प्रतीक्षा पेट्रिक के निर्देशन में वर्ष 2021-2024 में डिपार्टमेंट आफ आबस्ट्रिक एवं गायनोलोजिक पर किए शोध पर प्रदान की गई है। वर्षा- (पूनम) उपाध्याय वर्तमान में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी आफ मेडिकल साइंस एवं टेक्नोलोजी जयपुर में नर्सिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक आबस्ट्रिक एवं गायनोलोजिक गायनिक के पद पर कार्यरत हैं।