जीरन। धार्मिक नगरी जीरन में अनोखा और सबके मन भावन श्री चारभुजा नाथ का विवाह हो रहा है हर कार्यक्रम में भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है, जिस प्रकार किसी का विवाह होता है। उसी प्रकार चारभुजा नाथ का विवाह हो रहा है हर रस्म को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सगरवंशी माली समाज द्वारा भगवान चारभुजा नाथ की बारात लेकर जगदीश पिता घिसालाल पाटीदार के यहां जाएगी इनके द्वारा तुलसी विवाह किया जा रहा है जहां पर चारभुजा नाथ की बारात आएगी माली समाज द्वारा भव्य रूप से चारभुजा नाथ का विवाह किया जा रहा है जिसमें आज तरुण बाहेंती पिता नारायण दास जी बाहेती के यहां से ढोल व डीजे के साथ मायरा चारभुजा नाथ मंदिर में लाया गया जिसमें जीरन के सैकड़ो भक्तों द्वारा मायरे के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया आज ही भगवान चारभुजा नाथ की बिंदोली घोड़े की बग्गी पर निकल जाएगी जिसमें पूरे जीरन के धर्म प्रेमी नागरिक आमंत्रित हैं जगह-जगह भगवान चारभुजा नाथ की बिंदोली का स्वागत भक्तों द्वारा किया जा रहा है सभी भक्त बढ़-चढ़कर भगवान चारभुजा नाथ की शादी का आनंद व लुफ्त उठा रहे हैं।
सदर बाजार में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में विवाह कार्यक्रम में आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकान बंद करके भगवान की शादी के लिए कार्यक्रम में लगे हुए हैं। सगरवंशी माली समाज द्वारा यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। माली समाज के लोगों का कहना है कि भगवान की बारात इस मंदिर से पहली बार जा रही है मंदिर को शादी में सजाते हैं वैसे पूरी साथ सजा के साथ सजाया गया है समाज का हर व्यक्ति भगवान के विवाह में सम्मिलित हो रहा है 5 दिनों के भगवान के इस विवाह कार्यक्रम में सभी समाजजन अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।